जालंधर | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। सहज पाठ का भोग डाला गया। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने कहा हमें गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉलेज में लंगर सेवा के माध्यम से समानता, सेवा और विनम्रता के मूल्यों को बनाए रखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक और गुरमत शिक्षाएं न केवल हमारे आध्यात्मिक और नैतिक मार्ग को रोशन करती हैं। छात्रों को शहादतों के बारे में बताया और कहा कि आज के समय में, जब युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, बेरोज़गारी और तनाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो गुरुओं का प्रेरणादायक जीवन एक सार्थक दिशा और नैतिक शक्ति प्रदान करता है। इस पवित्र अवसर पर भाई सरबजीत सिंह ने कीर्तन किया।


