गबन में खाता धारकों का महापड़ाव कल जैतसर में:3 जीबी मिनी बैंक में गबन के बाद नहीं हुआ भुगतान, किसान संगठनों ने दिया समर्थन

दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की ग्राम सेवा सहकारी समिति के तीन जीबी मिनी बैंक में हुए गबन के बाद भुगतान नहीं होने से नाराज खाताधारकों ने गुरुवार को बैंक के सामने महापड़ाव शुरू करने का फैसला किया है। महापड़ाव को किसान संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में बैंक प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी महापड़ाव के दौरान व्यवस्थाएं बनाने की तैयारी कर ली है। खाताधारकों की समस्याएं सुनने के लिए बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं ताकि खाता धारकों की समस्याएं सुनकर टकराव टाला जा सके। इस मामले के संबंध में गुरुवार को बैंक के प्रबंध निदेशक संजय गर्ग, पूर्व में गबन मामले की जांच कर चुके विकास गर्ग, डिप्टी रजिस्ट्रार जयपाल गोदारा जैतसर पहुंचेंगे और खाताधारकों से बात करेंगे। असल में दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की दो जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति की तीन जीबी मिनी बैंक में कुछ समय पहले गबन हुआ था। इसमें तीन जीबी मिनी बैंक के 444 खाताधारकों के रुपए का भुगतान लंबे समय से नहीं हो पाया है। भुगतान नहीं होने से खाता धारक परेशान हैं। भुगतान करवाने की मांग के संबंध में इन खाताधारकों ने बैंक के सामने बेमियादी धरना लगा रखा है। इस संबंध में पिछले दिनों सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर भी धरने पर बैठे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *