डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पगारा पुल के पास एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 1 बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि परिवार के 7 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोवड़ा थाने के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि नेपालपुरा निवासी महेंद्र अहारी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि रिश्तेदारी में मौत होने पर वह उसके पिता पूंजीलाल अहारी सहित परिवार के लोग माथुगामडा गए थे। वहीं, वापस ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पगारा पुल के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें ऑटो सवार सभी 8 लोग घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान महेंद्र के पिता पूंजीलाल(60) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


