गर्भवती महिला के सिरप में निकला मांस जैसा टुकड़ा:रायपुर के देवपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का मामला

रायपुर में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दी गई एक गर्भवती महिला की कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा पाया गया। घटना सामने आने के बाद दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। महिला ने खुद बनाया सिरप में गड़बड़ी का वीडियो देवपुरी की रहने वाली देविका साहू को सिरप की खुराक लेने के बाद स्वाद और महक में कुछ गड़बड़ी लगी। उसे शक हुआ, तो उसने बोतल अपने पति को दिखा दी। पति ने जब बोतल को रोशनी में देखा, तो उसमें तैरता हुआ लाल-भूरा टुकड़ा नजर आया। यह देखकर परिवार घबरा गया और बिना देर किए स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। अस्पताल स्टाफ ने बोतल देखते ही तुरंत उसे सील कर दिया और मामले की जानकारी ऊपर तक भेज दी। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने माना कि ऐसी घटना बेहद गंभीर है और दवाओं की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था पर सवाल उठाती है। सीएमएचओ ने कही जांच की बात सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *