गर्ल्स कॉलेज में नेताजी का जन्म दिवस मनाया

बैकुंठपुर | गर्ल्स कॉलेज में 23 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्राओं और शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पार्पण बोस को याद िकया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरएन कच्छप ने नेताजी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत को स्वतंत्र कराने आजाद हिंद फौज का गठन किया और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो. भारत सिंह ने भी नेताजी की शौर्य और वीरता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान और साहसिक निर्णयों को याद किया। कार्यक्रम में नेताजी के पराक्रम और देशभक्ति की भावना को याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *