गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हुए विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम:महिला नीति के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया भाग

सवाई माधोपुर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में महिला नीति के तहत 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 दिसंबर को प्रिंसिपल डॉ. गोपाल सिंह ने किया। चार दिवसीय आयोजन में कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम हुए आयोजित पहले दिन भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर दमदार प्रस्तुतियां दीं। भाषण प्रतियोगिता में पम्मी शर्मा प्रथम, सानिया परवीन द्वितीय और शानू मीणा तृतीय रही। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सानिया परवीन प्रथम, पम्मी शर्मा द्वितीय और प्रिया चौहान तृतीय रहीं। दूसरे दिन 4 दिसंबर को आयोजित रंगोली, मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं की रचनात्मकता देखते ही बनी। रंगोली में ग्रुप-7 (सोनिया सैनी, पायल सैनी) प्रथम, ग्रुप-9 (गहना गोठीवाल, मनीषा करोल) द्वितीय और ग्रुप-3 (आशु साहू, टीना सैनी) तृतीय रहा। मेहंदी में पायल सैनी ने प्रथम, मिस्बा अख्तर ने द्वितीय और अंजली सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में योगिता मीणा प्रथम, मिस्बा अख्तर द्वितीय और गहना तृतीय रही। 5 दिसंबर को सलाद सज्जा और केश सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सलाद सज्जा में कविता कसौटियां प्रथम, सोनिया सैनी द्वितीय और चिन्नातुन निशा तृतीय रहीं। वहीं केश सज्जा प्रतियोगिता में लवलीन कौर प्रथम, संजना महावर द्वितीय और सोनिया सैनी तृतीय रहीं। कार्यक्रम के अंतिम दिन 6 दिसंबर को फैंसी ड्रेस, मिस कॉलेज, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं ने माहौल को उत्साह से भर दिया। छात्राओं ने अपनी प्रभावी एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से निर्णायकों को निर्णय लेने में कठिनाई में डाल दिया। फैंसी ड्रेस में टीना मीणा प्रथम, भारती जेलिया द्वितीय और करिश्मा मीणा तृतीय रहीं। केश सज्जा वर्ग में करिश्मा मीणा, गहना और अंजली सैनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। गायन प्रतियोगिता में जिया अख्तर प्रथम, पम्मी शर्मा द्वितीय और संजना महावर तृतीय रहीं। नृत्य में भारती जेलिया प्रथम, नेहा मीणा द्वितीय, विजय लक्ष्मी व टीना मीणा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। समग्र आयोजन में प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, निर्णायक मंडल और महिला प्रकोष्ठ/महिला नीति की टीम—डॉ. पांचाली शर्मा, प्रो. सुनीता मीणा, डॉ. उर्मिला मीणा, डॉ. अनीता मीणा, डॉ. प्रियंका सैनी, मनीषा शर्मा, सुमन रानी मीणा, अंजू शर्मा, मोनीषा मीणा, ज्योति सिसोदिया, प्रीति कुमारी और पूनम शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन दिवस पर पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती भदौरिया निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनीषा मीणा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *