ग्वालियर की गोला का मंदिर थाना पुलिस ने रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पिंटू पार्क के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 18 किलो 964 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा तस्कर किसे सप्लाई करने आए थे, इसकी जांच की जा रही है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ के बाद तस्करों से कई और है अहम सुराग मिल सकते हैं। दो ट्राली बैग में पैकेट में भरा था गांजा तस्कर भिंड और बिहार के रहने वाले हैं। यह तस्कर दो ट्रॉली बैग में 18 किलो 964 ग्राम गांजा रखकर सप्लाई करने ग्वालियर आए थे। तस्करों से बरामद किए गए गंजे की कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपए बताई गई है। बता दें इससे पहले भी पुलिस कई गांजा तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ पकड़ चुकी है। तस्करों के पास मिले दो बैग से कई पैकेट में गांजा भरा था। तस्करों ने अपना नाम आशुतोष श्रीवास्तव (27) पुत्र राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव निवासी बिलाव थाना ऊमरी जिला भिंड हाल निवास शिव कॉलोनी पिंटू पार्क ग्वालियर है। वहीं दूसरा तस्कर सावन कुमार राठौर (23) पुत्र मदन सिंह निवासी मलकलीपुर थाना विध्यापति नगर जिला समस्तीपुर बिहार हाल ग्राम जड़ेरुआ पिन्टू पार्क ग्वालियर का है। तस्करों का कहना है कि उड़ीसा से गांजा ग्वालियर सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इस रैकेट में है अन्य लोगों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव थाना का कहना है कि दो तस्करों को पिंटू पार्क रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपए का गांजा बरामद हुआ है। तस्करों से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के बाद कुछ अहम जानकारियां हाथ आ सकती हैं।


