खरगोन | उच्च शिक्षा विभाग से संचालित गांव की बेटी व प्रतिभा किरण योजना के तहत शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाइन नवीन व नवीनीकरण आवेदन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर सुविधा शुरू हो गई है। छात्राएं पोर्टल https://hescholarshi p.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। कुलसचिवों व प्राचार्यों को छात्राओं के आवेदन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।


