ओड़िया| ग्राम ओड़िया में सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे एक पिकअप बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बच गए। चालक धीरू कुमार ने बताया कि वह प्रयागराज से 125 कैरेट दसेरी आम लेकर रायपुर जा रहा था। गाय को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में दो लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीण खोमलाल साहू ने बताया कि हादसे में करीब 10 कैरेट आम पूरी तरह खराब हो गए। धीरू कुमार ने तुरंत दूसरे वाहन से बचे हुए आम रायपुर के लिए रवाना किए। ग्रामीणों की मदद से पलटी हुई डीआई को सीधा कर सड़क से हटा दिया गया।


