बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला में गुरुजन पूजे गए

भास्कर न्यूज | बालोद जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला परिवार ने अखाड़ा परिसर में गुरु पूर्णिमा मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ गुरुजनों की आरती, तिलक वंदना कर शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। बालोद का यह अखाड़ा 1920 से संचालित हो रहा है। यहां से कुश्ती, कबड्डी, मलखंभ और अखाड़ा व्यायाम के कई खिलाड़ी देशभर में नाम कमा चुके हैं। आज भी यहां से पुलिस, आर्मी और फौज में कई सिपाही देश सेवा कर रहे हैं। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती और कबड्डी में पुरस्कार जीत रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन में नारायण साहू, रामप्रसाद यादव, किशुन साहू, नेमीचंद ढीमर आदि मौजदू थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *