बच्चे नहीं पढ़ पा रहे थे, अपने पैसे से शिक्षक की व्यवस्था की

भास्कर न्यूज | भिंभोरी ग्राम कंडरका के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जहां बच्चों को चंदन का तिलक लगाकर पुष्पों से स्वागत किया। मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। प्राचार्य राजेन्द्र झा ने बताया कि कक्षा 10वीं में 78% और 12वीं में 90% विद्यार्थियों ने सफलता पाई। इससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ। खेल और कला उत्सव में भी बच्चों ने राज्य स्तर तक प्रदर्शन किया। सरपंच रोहित यदु ने बताया कि जो बच्चे किताब नहीं पढ़ पा रहे थे, उनके लिए स्कूल ने अपने खर्चे से एक शिक्षक की व्यवस्था की। पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को ओपन परीक्षा में बैठाने की पहल की। शादी के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी महिलाओं को भी ओपन माध्यम से फिर से पढ़ाई से जोड़ा गया। इसके लिए उन्होंने प्राचार्य के कार्यों का बखान किया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष, रक्त चंदन, श्वेत चंदन, फास्टल, पाम, आंवला, आम और पीपल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सरपंच रोहित यदु, प्रहलाद कुमार टिकरिहा, रविशंकर सेन, डॉ. दीपक साहू, चेतन साहू, मनीषा कुलकर्णी, राजेश्वरी सोनी, प्रियंका, सरस्वती साहू, भीमलता वर्मा, तुलसी टंडन, पुष्पांजलि दीवान, पुष्पा नायक, संकुल समन्वयक राज राजा राजेश्वर, नवाचारी शिक्षिका केवरा सेन, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भीमलाल साहू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *