गिरिडीह नगर क्षेत्र में बुद्ध विहार निर्माण के लिए जमीन की मांग

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से गिरिडीह नगर क्षेत्र में बुद्ध विहार निर्माण के लिए भूमि अलॉट कराने की मांग की गई है। निर्माण समिति से जुड़े लोगों ने मंत्री से अनुरोध किया है कि सीसीएल के अनुपयोगी और खाली प्लॉट को नगर विकास एवं आवास विभाग को एलॉट कराया जाए। यह प्लॉट संत सदगुरु रविदास धाम और भारत रत्न, सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल के पास स्थित है। गिरिडीह जिले में लाखों उपासक तथागत भगवान बुद्ध की विचारधारा से प्रभावित हैं। श्रमण संस्कृति और बुद्ध के सिद्धांतों में आस्था रखने वाले उपासकों ने मंत्री से अपील की है कि उनके प्रयासों से इस स्थान पर भव्य बुद्ध विहार का निर्माण संभव हो सकेगा। उपासकों ने कहा कि मंत्री के इस प्रयास के लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। मंत्री को पत्र सौपने वालों को झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, रुपलाल दास, दिनेश तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *