भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को नए परिसदन में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश भाई पटेल थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की। िजसमें 28 मई को संविधान बचाओ रैली की तैयारी की समीक्षा पर हुई। पर्यवेक्षक जीपी पटेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि राहुल गांधी का जो सपना है, उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस देश से भाजपा को भगाना है। रैली में हर प्रखंड से अधिक संख्या में हमारे कार्यकर्ता पहुंच पाए यह सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह वर्ष संगठन सृजन का है। प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में संगठन में और अधिक मजबूती आ रही है। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाना है। इसके लिए मुकम्मल तैयारी की जा रही है। संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश निरंतर काम कर रहे हैं। प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान खत्म करने पर तुली है। ऐसे में संविधान बचाओ रैली हो रही है। बैठक में उपेंद्र सिंह, बलराम यादव, विमल कुमार सिंह, यूथ कांग्रेस के पुरुषोत्तम चौधरी, यश सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नूरी, ओबीसी के जिला अध्यक्ष इतवारी वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज, मनोज राय, मोतीलाल शास्त्री, निजाम अंसारी, निजामुद्दीन, अशोक कुमार निराला, धनंजय गोस्वामी, सोहेल कुरेशी, साबिर खान, चांद, त्रिभुवन दास आदि थे।


