हत्या का फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 376/024 के फरार वारंटी सिमरिया धौड़ा निवासी 21 वर्षीय मो. चांद उर्फ राज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कांड दर्ज होने के दिन से फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सिमरिया धौड़ा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी। मामला 21 दिसंबर 2024 का है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह निवासी 50 वर्षीय दामोदर यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर छह से ज्यादा लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने पहले ही पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मो. चांद की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *