गिरिडीह|राज्यभर में चलाए जा रहे जय बापू, जय भीम जय संविधान मार्च कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ 21 को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा आदि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को अपनी पूरी ताकत से संपन्न कराने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी ने की। सतीश केडिया ने कहा कि कार्यक्रम भव्य रूप से हो इसके लिए तैयारी भी उसी तरह से होनी चाहिए। कोशिश हो कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता जुटें। इसके लिए हर कार्यकर्ता से संपर्क जरूरी है।


