गुमला में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:11 मई को‎ होनी थी शादी, पिता बोले- 2 दिन पहले कोर्ट-पैंट खरीदे, बेटा खुश था

गुमला में एक युवक का शव पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। युवक की 11 मई को शादी होनी थी। घटना घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ‎‎देवाकी गांव की है। परिजनों के अनुसार, युवक इस शादी से खुश था। उन्होंने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है पर वजह स्पष्ट नहीं है। शादी का ‎कार्ड भी बंट चुका था मृतक की पहचान सूरज‎‎ उरांव (22) के रूप में की गई। युवक के शव मिलने के बाद घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। शादी का ‎कार्ड भी बंट चुका था। 11 मई को बारात जानी थी। घर‎ में कई मेहमानों का आगमन हो चुका था। 7 मई को शादी के कपड़ों की खुद की थी खरीदारी सूरज ने 7 मई को कोर्ट-पैंट, जूता,‎ बंडी आदि की खरीदारी की थी। इधर, घटना की ‎सूचना मिलते ही उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना के बाद पुलिस मौके पर ‎‎पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक था पर अचानक बेटे ने फांसी क्यों लगा ली: पिता
मृतक के पिता कृष्णा उरांव ने बताया कि सूरज ने 11वीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह घर पर ही रहकर खेती का काम करता था। 11 मई को उसकी शादी तय थी। पिता ने कहा- विवाह को लेकर वह काफी खुश था। जिस लड़की से उसकी शादी होनी थी, वह उससे फोन पर बातचीत भी करता था। फिर ऐसी क्या वजह हुई कि उसने आत्महत्या कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *