जालंधर| गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब छठी पातशाही, बस्ती शेख में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। स्त्री सत्संग सभा ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठों की शृंखला और प्रभातफेरियां भावपूर्ण अरदास के साथ संपन्न हुई। गुरबाणी की मधुर धुन से पूरा इलाका गुरुमय हो गया। इस अवसर पर पावन दीवान सजाए गए, जिसमें भाई तजिंदर सिंह पारस ने कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया। दीवान में भाई इकविंदर सिंह श्री अमृतसर साहिब वाले, भाई अभितेज सिंह तथा स्त्री सत्संग सभा, भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, भाई अभितेज सिंह और भाई तजिंदर सिंह पारस द्वारा कीर्तन की अमृतवर्षा की गई। यहां हरजीत सिंह बाबा, अमरप्रीत सिंह रिंकू, तरलोचन सिंह छाबड़ा, प्रीतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


