जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरदेव नगर दाना मंडी में रविवार को श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर चौपहरा समागम करवाया गया। इस मौके पर संगत ने गुरबाणी के जाप और इलाही कीर्तन में भाग लिया। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने बताया कि संगत ने चौपहरा समागम में शामिल होकर देश, कौम की सुख-शांति और चढ़दी कला की अरदास की। प्रबंधकों ने संगत से सहज पाठ करने, गुरु साहिबान की दी हुई शिक्षाओं पर चलने और अमृत वेले को संभालने की प्रेरणा दी। समापन पर चाय, छबील और गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। इस मौके पर रजिंदर सिंह मिगलानी, हरप्रीत सिंह, नवलजीत कौर मौजूद रहे।


