भास्कर न्यूज|डंडई डंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि घुरबिगन बैठा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार एमबीबीएस चिकित्सक डॉक्टर प्रतिमा कुमारी, आयुष चिकित्सक डॉक्टर कुमुद रंजन सहित कई लोग उपस्थित रहे। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी अस्पताल, स्वास्थ्य और उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की अहम भूमिका होती है। स्वास्थ्य कार्य नर्सों के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है जो फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। जिन्हें आमतौर पर आधुनिक नर्सिंग की अग्रणी माना जाता है। प्रमुख प्रतिनिधि घुरबीगन बैठा ने कहा की नर्सों की अस्पताल में सौ प्रतिशत भागीदारी है नर्स अपने कार्य बेखुदी निभाती है। नर्सों की जितना तारीफ करें कम है। वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में नर्स दिवस का आयोजन कर नर्सों के कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित करना और उनके कार्य को लेकर मार्गदर्शन देकर उनका मनोबल बढ़ाना काफी अच्छी पहल है।उन्होंने नर्स सहित स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के कार्य को सराहा। कार्यक्रम के बीच एएनएम सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीएचओ डॉक्टर अभिजीत कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार को उपहार देकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया साथ ही बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद बाबू हुमायूं, कबीर एमपीडब्ल्यू, जसवंत कुमार, व्यवस्थापक विजय कुमार, पूनम मानमती सहित कई लोग उपस्थित थे। छतरपुर| छतरपुर थाना क्षेत्र के केरकी खुर्द से ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हुटुगदाग निवासी नागेंद्र उरांव ने बताया कि वह लेबर का ठेकेदारी करता है । वह यहां के मजदूरों को दूसरे राज्य में मजदूरी करने के लिए भेजता है। उसने बताया कि केरकी खुर्द गांव के टोला बरहमनवा निवासी उपेन्द्र लोहरा पिता रामसेवक मिस्त्री को मजदूरी करने के एवज में एडवांस पैसा दिया था पर वह न तो काम करने साइट पर गया और न ही फोन उठता था । इसके बाद रविवार को गांव के दोस्तों के साथ उपेंद्र के घर गया और उससे साइट पर नहीं जाने का कारण पूछा और कहा कि काम नहीं करना है तो पैसा वापस कर दो। इस पर उपेंद्र आग बबूला हो गया और अपने घर जाकर एक देसी पिस्टल लेकर आया और गोली डाल धमकी देने लगा कि जिसे पैसा चाहिए वह आगे आए और पिस्टल लहराते हुए हंगामा करने लगा। उस रास्ते गुजरते महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच गांव के शिवनाथ सुरीला और दो तीन लड़के चुपके से उपेंद्र को धर दबोचा और उसके हाथ से पिस्टल छीन ली और उसे पिस्टल के साथ छतरपुर के पुलिस के हवाले कर दिया। नागेंद्र ने बताया कि उपेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का लड़का है और पूर्व में दुष्कर्म के केस में जेल जा चुका है। भास्कर न्यूज | लातेहार जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में कई निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार सभी राज्य स्तरीय सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में छात्रों की मासिक उपस्थिति ट्रैक की जाएगी। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी। उन्हें मासिक रेल परीक्षा, वार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि मासिक रेल परीक्षा के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे। अप्रैल महीने में जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रही है, उन्हें अपने अभिभावक के साथ विद्यालय आकर अपने क्लास टीचर से संपर्क करना होगा।ऐसा नहीं करने पर मई महीने की उपस्थिति पंजी में उनका नाम नहीं जोड़ा जाएगा।


