गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष बने तरलोक सिंह, सचिव राजेंद्र

रांची | गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को सरदार तरलोक सिंह को अध्यक्ष और सरदार राजेंद्र सिंह को सचिव चुन लिया। सोमवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी सरदार इंद्रजीत सिंह ने निर्वाचित 15 सदस्यों की बैठक बुलाई। इसमें नवजोत सिंह अलंग और त्रिलोचन सिंह होरा उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि संयुक्त सचिव के पद पर राजदीप सिंह चुने गए। इससे पहले मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक में सिख सेवा समिति और सिख संगत रांची के निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि रविवार को चुनाव हुआ और देर रात को परिणाम घोषित किए गए थे। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बिना देर किए प्रबंध समिति का गठन कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *