राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा की जिला (जयपुर) कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। यह घोषणा सभा के प्रांतीय अध्यक्ष राधे श्याम शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रांतीय महामंत्री राजा राम शर्मा की सहमति से की गई। नवगठित जिला कार्यकारिणी में महावीर प्रसाद गौतम ‘गुहाड़िया’ को जिला अध्यक्ष एवं सुरेंद्र कुमार शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र प्रकाश जोशी एवं डॉ. गोविंद नारायण शर्मा को दायित्व दिया गया है। मंत्री मंडल में राजेश गौतम (भाजपा जयपुर जिला आईटी संयोजक), मनी चंद शर्मा (कैप्टन आर्मी), अरविंद कुमार गौतम एवं रामजुल पंयोली को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में संजय उपाध्याय एवं मोहन लाल शर्मा की नियुक्ति की गई है। सभा की आर्थिक व्यवस्था के लिए बाबू नारायण शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा श्री किशन चंद्र शर्मा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक सभा के सलाहकार एवं मार्गदर्शक के रूप में फूलचंद गौतम, ज्ञान प्रकाश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, डॉ. विजय प्रकाश गौतम एवं डॉ. बालकृष्ण शर्मा रहेंगे। सभा पदाधिकारियों ने बताया- नई कार्यकारिणी समाज में शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक उत्थान एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेगी। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना घोषित की जाएगी। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…


