चाईबासा| ब्लॉक स्टेडियम, जगन्नाथपुर में मगदा गौड़ युवा संघ की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष सुमंत कुमार गोप ने की। बैठक में आरक्षण, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछड़ा वर्ग को जिला स्तरीय आरक्षण से वंचित किए जाने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि यह स्थिति समाज के साथ अन्याय है। इससे कई योग्य अभ्यर्थी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। बैठक में तय हुआ कि गांव, पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिलास्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसी क्रम में ‘गोप-गौड़ आरक्षण आंदोलन समिति’ के गठन की घोषणा की गई। यह समिति आरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी। निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई 2025 मंगलवार को जिला उपायुक्त को समाज की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में रामहरि गोप, सुदेश गोप, इशु कवल गोप, अबोल गोप, नावेद नंदन गोप, संदीप गोप, विशाल गोप, सौरव गोप, अनूप गोप, सुमन कुमार गोप, असूनर गोप, अमन गोप समेत कई युवाओं ने भाग लिया।


