विकास दोदराजका अध्यक्ष व सचिव बनीं हीना

भास्कर न्यूज| चाईबासा रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा का 65वां स्थापना दिवस शहर के निजी होटल में संपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने नए सत्र 2025-26 के लिए विकास दोदराजका को क्लब की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, अतिथियों का स्वागत पौधा प्रदान कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। पदस्थापना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर से आए पूर्व मंडल राज्यपाल रोटेरियन रोनाल्डो डिकोस्टा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास दोदराजका और सचिव हीना ठक्कर को अध्यक्ष एवं सचिव की शपथ दिलाई। विकास दोदराजका ने नए सत्र पदधारी सदस्यों के नाम की घोषणा की। नई टीम में उपाध्यक्ष डॉ वीणा मूंधड़ा, सह सचिव रमेश दत्तानी, कोषाध्यक्ष कुणाल साव, सार्जेंट एट आर्म्स विष्णु भूत, तकनीकी अधिकारी सौरव प्रसाद, क्लब प्रशासन सुशील मूंधड़ा, रोटरी फाउंडेशन सुनीत खिरवाल, क्लब लर्निंग फैसिलिटर निरंजन साव, यंग लीडर्स कॉन्टैक्ट विक्रम खिरवाल, जल संरक्षण एवं पर्यावरण अनिल शर्मा, क्लब मेंटर प्रवीण पटेल, बाल सुरक्षा अशोक गुप्ता, एग्जीक्यूटिव सचिव अंजू राठौड़, मेंबरशिप चेयर अभिषेक दोदराजका, सामाजिक संपर्क जीएस खोखर एवं कम्युनिटी सर्विस चेयर महेश खत्री, अंतरराष्ट्रीय सेवा चेयर मदन लाल गुप्ता, स्वास्थ्य सेवा विभाग डॉ सौम्य सेनगुप्ता, सेनिटेशन देवजानी डे, पल्स पोलियो डॉ विजय मूंधड़ा, सहेली सेंटर कविता शर्मा, बुलेटिन हीना और शीतल मूंधड़ा को नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में विकास ने बताया कि उनका उद्देश्य सामुदायिक सेवा के साथ-साथ रोटरी क्लब से लोगों को जोड़ना, रोटरी की पहुंच गांव, कस्बे व पंचायत तक पहुंचाना है। साथ ही कार्यक्रमों के मुख्य प्रायोजक एस.आर. रूंगटा ग्रुप के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि रोनाल्डो डिकोस्टा ने कहा कि रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। ये सामाजिक कार्यों के साथ ही यूथ एक्सचेंज के द्वारा युवाओं के लिए अन्य राष्ट्रों को समझने, जानने और देखने का अवसर मिलता है। रोटरी की कई योजनाएं पर्यावरण, स्वास्थ्य व समुदाय के विकास के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि रो देवेंद्रनाथ जेना ने रोटरी के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। वहीं विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्य एवं जमशेदपुर, चक्रधरपुर, रांची सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *