मगनपुर | गोला डेली मार्केट परिसर में बनतारा पौष मेला नहीं लगाने की मांग जगत कुशवाहा ने प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से एक आवेदन देकर की है। आवेदन में कहा है कि पौष मेला चार दिनों का लगता है इन चार दिनों में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों की परेशानियों को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची द्वारा 2011 में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद उपायुक्त के पत्रांक 267 के तहत सीओ गोला को हटाने के लिए पत्र आया था। लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिसे देखते हुए डेली मार्केट परिसर में पौष मेला नहीं लगाने व अतिक्रमण को हटाने का मांग की है। उन्होंने यहां के पदाधिकारियों को भी मनमानी ढंग से पैसा वसूलने का आरोप लगाया है।


