गोविंद गोधाम में पालकी और ध्वज पूजन

लुधियाना| गोविंद गोधाम में रविवार को साप्ताहिक पालकी और ध्वज पूजन का भव्य आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर महामंत्र जाप किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। पूजा की मुख्य सेवा हितेश गुप्ता, भावना गुप्ता, सुरिंद्रा कुमारी व उनके परिवार द्वारा निभाई गई। आर्ची गुप्ता और प्रणव गुप्ता परिवार ने गऊमाता को छप्पन भोग और फूल-मालाएं अर्पित कीं। आयोजन में सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, सोनी वालिया सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। सभी ने गऊमाता के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *