नईसराय| सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा जिला मंत्री लखन सिंह रघुवंशी ने रविवार को नईसराय एवं पौरुखेड़ी गांव की गोशालाओं का दौरा किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोवंश के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार पोषक हरीला मवेशियों को पिलाया। जिला मंत्री ने बताया कि हरीला गायों को ठंड से राहत देने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे गोशालाओं में गुड़, लड्डू और चारा दान कर पुण्य कमाएं। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रामेंद्र रघुवंशी, शिवकुमार, जितेंद्र, श्याम सिंह और संजीव रघुवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


