गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सेमरा तिराहे पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही से खतरा मंडरा रहा है। विभाग ने तिराहे पर तीनों तरफ स्पीड ब्रेकर तो बना दिया, लेकिन उस पर न तो कोई सांकेतिक चिह्न लगाया और न ही रेडियम पट्टी या सफेद पुताई की गई। यह तिराहा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है, जहां से रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल और कलेक्टर कार्यालय जाने का मुख्य मार्ग है। दिन-रात वाहनों की आवाजाही के कारण यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी बिना किसी पूर्व चेतावनी के अचानक सामने आने वाले स्पीड ब्रेकर के कारण कई वाहन चालक हादसे का शिकार होते-होते बच रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग स्थानीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान दे और स्पीड ब्रेकर पर उचित सांकेतिक चिह्न, रेडियम पट्टी या सफेद रंग की पुताई करवाए। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्पीड ब्रेकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों की परेशानी बढ़ी विभाग की इस लापरवाही से न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि यह जान-माल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गया है।


