गौरेला में बदला साप्ताहिक बाजार का समय:मंगलवार की जगह सोमवार को लगेगा; निकाय चुनाव के चलते लिया फैसला

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर साप्ताहिक बाजार के दिन में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने मतदान के सुचारू संचालन को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 11 फरवरी मंगलवार को होने वाले मतदान के कारण, गौरेला नगर का साप्ताहिक बाजार एक दिन पहले यानी 10 फरवरी सोमवार को लगाया जाएगा। यह व्यवस्था मतदाताओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। व्यापारियों से की अपील जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस बदलाव का पालन करें और अपना बाजार 10 फरवरी को लगाएं। यह कदम चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *