उमरादाह| पीएआईडब्ल्यू मैत्री, गौसेवक महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 10 फरवरी को शरदानी दरबार रायपुर में आयोजित की जाएगी। छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले गौमाता सेवक बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में छग गौसेवा आयोग के संरक्षक संत बालक दास महाराज उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत और बस्तर संभाग के अध्यक्ष मंत्रीलाल जैन ने दी।


