ग्यारह साल बाद आरपीएफ के हत्थे चढ़ा चोरी मामले का वारंटी

गिरिडीह | धनबाद रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2012 में यात्रियों के सामान की चोरी के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी आखिरकार आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना धनबाद में दर्ज कांड संख्या 6/2012 के अभियुक्त शिवा साव उर्फ शिवा ठाकुर उर्फ बहरा को आरपीएफ ने शुक्रवार को िगरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद आरपीएफ निरीक्षक ने िगरिडीह नगर थाना पुलिस के सहयोग से कोलडीहा में छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी शिवा साव धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव का स्थायी निवासी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आरपीएफ थाना धनबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार था और कोलडीहा में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर धनबाद न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ पुलिस अभियुक्त को धनबाद ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *