कोरबी-चोटिया | गौ तस्करी के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने बीमार गायों को मौके से गौशाला पहुंचाया। वहीं आगे जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पसान थाना के कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत घुंचापुर के आश्रित ग्राम भुजनकछार से लगे जंगल में ग्रामीणों ने गौ तस्करों के चंगुल से 60 गायों को बचाया। मंगलवार को जहां कोरबी पुलिस ने कई गायों को केंदई गौशाला भिजवाया था, वहीं कुछ बीमार गायों को दूसरे दिन बुधवार को गौशाला पहुंचाया। मामले में आगे जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात जंगल में पहुंचे गौ तस्करों के स्कॉर्पियो में सवार होकर भागने और एक ट्रक को मौके से ले जाने की जानकारी पुलिस को दी है।


