कोंडागांव| जिले में क्लस्टर अनुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी ब्लाकांे में तिथिवार आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के आवेदन लेने के साथ निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कोंडागांव ब्लाक के ग्राम चिपावंड में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चिपावंड, मुलमुला, धनपुर, लेमड़ी खड़का, फुकागिरोला, बड़ेसिलाटी, सिंगनपुर, भीरागांव-अ, भोगाड़ी, मालगांव, कुम्हारी, निलजी, उमरगांव-ब, कुलझर बफना और नेवता गांव के ग्रामीण शामिल होंगे।


