जांजगीर | हिंदू समाज धुरकोट के तत्वावधान में श्री अखण्ड नवधा रामायण महायज्ञ का आयोजन 19 से 29 जनवरी तक किया गया है। 19 जनवरी की शाम 4 बजे कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी। 28 जनवरी की शाम 7 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर में समापन और प्रतियोगिता का फाइनल होगा। 29 जनवरी को हवन, सहस्त्रधारा और पूर्णाहुति की जाएगी। कथा के आचार्य राजेश शर्मा और शुभम शर्मा होंगे। पूजा व्यवस्था का दायित्व घनश्याम दास वैष्णव और विनोद वैष्णव संभालेंगे। श्रद्धालुओं से भगवान रामचंद्र की कृपा प्राप्त करने और मानस गायन व प्रवचन में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार 7100 रुपए, द्वितीय 5100 रुपए, तृतीय 4100 रुपए और चतुर्थ 3100 रुपए निर्धारित हैं। यह पुरस्कार स्व. लखन सिंह की स्मृति में प्रदोष सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 28 जनवरी को कथा विश्राम, चढ़ोत्री और मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी।


