नारायणपुर| कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की संचालन एवं प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जनसमुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले द्वारा नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव तिथि से 10 दिवस पूर्व प्रसव पूर्व संदर्भन केंद्र में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए।


