ससहा | ग्राम पंचायत ससहा में लीलागर नदी के तट पर हंस वाहिनी ब्लड ग्रुप, बिलासपुर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को आयोजकों की ओर से हेलमेट और एयरफोन भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हुए 15 से 16 लोगों का लर्निंग लाइसेंस भी मौके पर बनाया गया और 70 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिससे युवाओं में यातायात नियमों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आकाश रायसागर और बिरेंद्र साहू रहे। कार्यक्रम में जय साहू (सभापति, जनपद पंचायत पामगढ़), कुसुम उत्तरा साहू (सरपंच), लकेश्वर यादव (सचिव), देवेंद्र साहू, संदीप अग्रवाल, सुरेंद्र साहू और सुजीत श्रीवास की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति हंसवाहिनी ब्लड सेंटर ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित ग्रामीणों का धन्यवाद किया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।


