माता राजिम के आदर्शों को याद किया

भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद नगर पंचायत खरौद में माता राजिम की जयंती बुधवार को बड़े मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन तिवारी पारा स्थित सामाजिक भवन (कर्मा भवन) में किया गया, जिसमें परिक्षेत्र खरौद के पदाधिकारी, पंच और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माता राजिम के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने माता राजिम के त्याग, तपस्या और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता राजिम के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष पुष्कर साहू, उपाध्यक्ष निरंजन साहू, संगठन सचिव भवानी शंकर साहू, महिला उपाध्यक्ष रामेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष नंदलाल साहू, संगठन महिला सचिव सुनीता साहू, ग्राम अध्यक्ष लखनलाल साहू और उपाध्यक्ष रामकुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा गोपाल साहू, रामलाल साहू, रामखिलावन साहू, दीपक साहू, अक्तिश साहू, संजय साहू, कमलेश साहू, नकुल साहू, ताराचंद साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु भी शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज में एकता, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उपस्थित सभी ने मिलकर समाज की एकजुटता बनाए रखने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस जयंती ने स्थानीय समाज में भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *