ग्राम बड़ावांव भड़कोली के सरकारी स्कूल में दी 3.20 लाख रु. की राशि

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर मलारना डूंगर क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव भड़कोली के ग्रामीणों ने सामूहिक जनसहयोग से 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भौतिक विकास के लिए विद्यालय को दान की है। सहयोग राशि का चेक भामाशाहों एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव भड़कोली के प्रधानाचार्य विद्याधर मीणा द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करने के लिए जिला कलेक्टर कानाराम को दी है। इस मौके पर एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा भी उपस्थित रहे। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात में राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाता है। भविष्य की उड़ान नवाचार प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा दिए गए 3 लाख 20 हजार रुपए के सहयोग पर राज्य सरकार की ओर से 4 लाख 80 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय के भौतिक विकास के लिए कुल 8 लाख रुपए की राशि उपलब्ध होगी। इस राशि से विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान ग्रामवासी भामाशाह गनोड मीणा जिन्होंने इससे पूर्व भी स्वयं के खर्च पर विद्यालय में एक हॉल का निर्माण करवाया एवं अब 1 लाख 11 हजार का योगदान किया तथा घनश्याम मीणा सेवानिवृत लोको पायलट जिन्होंने 1 लाख 21 हजार रुपए विद्यालय को दान किए, अन्य भामाशाह हीरालाल मीणा, चतुर्भुज मीणा, सांवलराम मीणा एवं रामजीलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *