महासमुंद| ग्राम पंचायत सिरको में 22 जनवरी को अष्ट प्रहरी नामयज्ञ का आयोजन राधा कृष्ण कीर्तन मंडली बीच गली गांधी चौंक में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव दिवस पर रखी गई है। जो कि 23 जनवरी तक अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ महामंत्र का जाप हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे। जाप रखा गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा में प्रथम दिवस 22 जनवरी को कलश स्थापना व नाम उच्चारण की जाएगी। हरि नाम पूर्णाहुति हवन, विसर्जन व महाप्रसाद 23 जनवरी को मंत्रोचारण के साथ की जाएगी। भगवान श्रीराम के हरि नाम अष्ट प्रहरी के लिए ग्राम वासियों ने सभी भक्त जनों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


