भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। वीवीआईपी के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पहली लेयर में एसपीजी कमांडों, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान 25 आईपीएस सहित करीब साढ़े पांच हजार पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसकी निगरानी एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पुख्ता करने लिए एक दर्जन ड्रोन और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे। कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट पर ड्रोन बैन रहेगा। पीएम मोदी के अलावा करीब दो दर्जन देशों के राजनयिक और दर्जन भर से अधिक देशों के उद्योगपति भी भोपाल आने वाले हैं। सुरक्षा की कमान गुरुवार को एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने अपने हाथ में ले ली है। तैयारियों को लेकर एसपीजी ने भोपाल पुलिस के साथ गुरुवार शाम मीटिंग की। भोपाल में रहने के दौरान पीएम का काफिला जिस भी रूट से गुजरेगा वहां 15 मिनट पहले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। काफिले के गुजरने के बाद रूट पर ट्रैफिक आम तौर पर चलेगा। एसपीजी टीम ले रही सुरक्षा इंतजामों का जायजा
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी भोपाल में हैं। जो प्रधानमंत्री के भोपाल स्टेट हैंगर पर उतरने के साथ ठहरने और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले पूरे मार्ग का निरीक्षण कर रही है। इसी के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तमाम दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ये खबरें भी पढ़ें… इन्वेस्टर्स समिट में मुकेश अंबानी, महिंद्रा और जिंदल नहीं आएंगे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले उद्योग समूहों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अडाणी इंडस्ट्री के चेयरमैन गौतम अडाणी, बिरला ग्रुप के कुमारमंगलम बिड़ला, गोदरेज समूह के नादिर गोदरेज, जेके सीमेंट के राघवपत सिंघानिया, फोर्स मोटर्स के अभय फिरोदिया के आने की सहमति मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बड़ी प्रॉपर्टी के प्रजेंटेशन होंगे भोपाल के लेक व्यू अशोका, हलाली रिट्रीट समेत 10 से ज्यादा होटल, रिसॉर्ट, वेलनेस सेंटर और गोल्फ ग्राउंड को सरकार प्राइवेट हाथों में सौंपने जा रही है। इन्हें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में इन प्रॉपर्टी को प्रजेंटेशन के जरिए इन्वेस्टर्स को दिखाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…


