ग्वालियर में राहुल गांधी पर कैबिनेट मंत्री शाह का कटाक्ष:बोले- राहुल और उनके पिता कभी कुंभ नहीं गए; सहरिया आदिवासियों की मदद का दिया भरोसा

ग्वालियर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी सांस्कृतिक विरासत है, लेकिन राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी कभी कुंभ में नहीं गए। मंत्री शाह ने डॉ. अंबेडकर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही डॉ. अंबेडकर को उनके पहले चुनाव में हराया और उनकी कई योजनाओं को भी खत्म किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अंबेडकर जी का दिल से सम्मान करती है, जबकि पूरा देश राहुल गांधी को नकार चुका है। प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री के रूप में शाह ने सहरिया आदिवासियों के कल्याण को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने घोषणा की कि सहरिया समुदाय को पोषण आहार, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, राशन और प्रति माह 1500 रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 30 तारीख के बाद एक भी सहरिया इन योजनाओं से वंचित रहा, तो संबंधित कलेक्टर को सीधे भोपाल बुलाया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *