घर के नल में आ रहा नाली का पानी:शाजापुर में बदबूदार और गंदे पानी से लोग परेशान; नपा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

शाजापुर में सीवरेज योजना से शुरू हुई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। नगर के कई वार्डों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई और मरम्मत के बाद नलों में नालियों का गंदा पानी आ रहा है। इससे परेशान वार्ड नंबर 2 के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। नालियों का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा वार्डवासियों ने बताया कि सीवरेज के लिए की गई खुदाई की मरम्मत ठीक से नहीं हो पाई है। इसके चलते नालियों का पानी पेयजल लाइनों में मिल रहा है। घरों में आने वाला पानी बदबूदार और मटमैला होता है, जिससे उसे पीना तो दूर, दूसरे कामों में इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो गया है। लोग बोले- पार्षद नहीं उठाते फोन निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार अपने वार्ड पार्षद से इसकी शिकायत की है, लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया गया। पार्षदों ने केवल आश्वासन दिए और अब तो उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इससे वार्डवासी काफी परेशान हैं। रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे वार्ड पार्षद और नगर पालिका के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई ज्ञापन में वार्डवासियों ने पानी की आपूर्ति के समय को लेकर भी शिकायत की है। लोगाें ने बताया कि पहले से ही एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। उनके वार्ड में एक घंटे के बजाय केवल 40 मिनट ही पानी मिलता है। इससे उनकी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने पानी का समय बढ़ाने की भी मांग की है। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया वार्ड नंबर 2 में गंदे पानी की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *