सुल्तानपुर | नगर परिषद ने कर वसूली के लिए वार्ड 10, 11, 12 और 13 में विशेष अभियान चलाया। प्रभारी नगर परिषद अधिकारी शोभित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह अभियान हुआ। जल प्रभारी धन्नालाल जाटव के नेतृत्व में कर्मचारी दस्तावेजों के साथ घरों और दुकानों तक पहुंचे। लोगों से जलकर की वसूली की गई। नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। बकाया करों की वसूली पर खास ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और सेवाओं के संचालन के लिए कर वसूली जरूरी है।


