सलामतपुर अस्पताल में नहीं मर्चुरी रूम, पीएम के लिए परिजन परेशान

सलामतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मर्चुरी रूम न होने के कारण दुर्घटना या हत्या जैसे मामलों में मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम के लिए भटकते रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगभग 42 गांव आते हैं और भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस स्थिति में मृतक के परिजन को पोस्टमार्टम कराने के लिए दूर-दराज के अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है। स्थानीय ग्रामीण कई वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए शिकायतें कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से भी मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से शीघ्र मर्चुरी रूम बनाने की मांग की है, ताकि किसी भी हादसे या हत्या के मामले में परिजनों को परेशान न होना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *