भास्कर न्यूज | अमृतसर बैन के बावजूद पतंगबाजी में चाइना डोर का खूब इस्तेमाल हो रहा है। वीरवार को स्कूटी सवार चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल पंडित प्रदीप बग्गा (60) निवासी खूह सुनारियां ने बताया कि किसी समारोह में शामिल होने गए थे। स्कूटी पर घर लौटते वक्त लोहगढ़ गेट हिंदोस्तानी बस्ती के पास से पहुंचे तो चाइना डोर की चपेट में आ गए। चाइना डोर को हाथ से हटाने की कोशिश की मगर तब तक नाक पर कट लग गया और खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गए और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां 6 टांके लगे। मौके पर पहुंचे पंडित मनमोहन ने जिला प्रशासन ने चाइना डोर पर सख्ती से पाबंदी लगाने की मांग की है।


