पूरे शहर में वेरिफिकेशन मुहिम छेड़ी मगर इंदिरा कॉलोनी में नहीं, यहीं किराएदार हत्या कर भागे

भास्कर न्यूज | अमृतसर इंदिरा कॉलोनी में किराएदार 2 चचेरे भाइयों ने लूट के इरादे से बिजली बोर्ड से रिटायर महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान वीना रानी (65) के रूप में हुई है। घटना बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे की है। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। 5 दिन डीजीपी के आदेशों पर पूरे शहर में किराएदार जांच अभियान चलाया गया मगर इंदिरा कॉलोनी में जांच नहीं की गई। हत्या में 2 किराएदारों के साथ तीसरा युवक भी शामिल था। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। आरोपियों ने एक सप्ताह पहले ही वारदात की प्लानिंग कर ली थी। एक किराएदार की पत्नी भी साथ रहती थी मगर एक सप्ताह पहले ही आरोपी उसे गांव छोड़कर आया था। वीना रानी अपने छोटे बेटे वरिंदर के साथ घर में रहती थी। घर में 3 किराएदार रहते थे। 2 तो चचेरे भाई थे और एक अलग से महिला रहती है। वहीं एडीसीपी सिटी-3 सिरिवेनेला ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है। सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि बुधवार शाम वीना रानी और उसका बेटा वरिंदर बैंक से 25 हजार रुपए निकलवाकर घर लौटे थे। वहीं किराएदारों ने भी उनसे पूछा था कि पैसे निकलवाकर आए हो क्या। उसके बाद शाम 5 बजे दोनों किराएदार छत पर रसोई में चिकन बना रहे थे। वह खुद घर में देखकर आई थी। रात 9 बजे शराब पीने के बाद वरिंदर खुद अपनी मां वीना रानी को गालियां निकाल रहा था, तो उसकी मां उसे समझा रही थी। आवाज बाहर आ रही थी लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। अब अंदर क्या हुआ उसके बारे में आरोपियों के पकड़ने जाने के बाद ही पता चलेगा। जब एक अन्य किराएदार महिला वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे नीचे आई तो उसने खून से लथपथ वीना रानी का शव बैड पर पड़ा देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। तभी आस-पास में पता चला। बेटा वरिंदर हत्या आरोपी किराएदार के कमरे में बेहोशी की हालात में मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या लूट हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। मृतका की भतीजी सिमी ने बताया कि उसे वीना रानी ने गोद लिया था। वह उन्हें मां कहती थी और खुद पति के साथ अलग से इंदिरा कॉलोनी में रहती है। डेढ़ साल से हत्या आरोपी किराए पर रह रहे थे। उनके पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं लिए थे। वह पंजाबी में बात करते थे। दोनों किराएदारों में एक की पत्नी भी साथ में रहती थी। 8 माह पहले उसे बच्चा हुआ और आरोपी एक सप्ताह पहले ही पत्नी को गांव छोड़कर आया। जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगने की खुशी में पार्टी देने की बात कर रहा था। बुधवार शाम पार्टी के बहाने दोनों युवकों ने वरिंदर को ऊपर बुलाया और शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रात करीब एक बजे मां पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करके फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *