मणि से चमका चांद…:बादलों में मौजूद बर्फ के छोटे कणों ने चारों ओर बनाया हालो रिंग

अमृतसर। जिले में वीरवार की रात 8 बजे से 1 बजे तक चंद्रमा के आसपास हालो रिंग (गोल घेरा) दिखा, जिसे देखने के लिए लोग ठंड के बावजूद छतों पर जमे रहे। 5 घंटे तक यह प्राकृतिक नजारा लोगों के लिए हैरानी की वजह बना रहा। हालो रिंग का कारण मौसम का प्राकृतिक ऑप्टिकल इफेक्ट होता है। आसमान में बहुत ऊंचाई पर पतले बादलों में छोटे-छोटे बर्फ के क्रिस्टल होते हैं। जब चंद्रमा की रोशनी इनसे गुजरती है, तो वह मुड़ जाती है और चारों तरफ एक गोल घेरा बन जाता है। इसी को हम मून हालो कहते हैं। इसे मौसम में बदलाव का संकेत भी माना जाता है। चांद के चारों ओर हालो दिखे तो अक्सर 1–2 दिन में बारिश या मौसम बदलाव के संकेत होते हैं। आमतौर पर ये एक सफेद या हल्का इंद्रधनुषी गोल घेरा होता है। चंद्रमा से थोड़ा दूर, लगभग 22 डिग्री के एंगल पर बनता है। कई बार पूरा गोल, कई बार आधा ही दिखता है। वीरवार को ऊपरी वायुमंडल में नमी और बर्फीले बादल ज्यादा थे, इसलिए चांद की रोशनी को फैलने का पूरा मौका मिला और साफ-साफ हालो नजर आया। सुशांत वर्मा , मौसम वैज्ञानिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *