चंदनकियारी | चंदनकियारी में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंदनकियारी, बरकामा, चंद्रा, लाघला, साबड़ा, सिमुलिया, चंडीपुर, नुतनडीह समेत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। जल, दूध, शहद, फूल, बेल पत्र, और धतूरा से शिव की आराधना की गई और भक्तों ने सुख-समृद्धि, और मोक्ष की कामना की। रात को गाजे-बाजे के साथ भूत-प्रेत के वेश में सजे लोग शिव बारात लेकर निकले। चंदनकियारी नीचे बाजार मंदिर से शिव बारात निकला जो चंदनकियारी के सुभाष चौक तक भ्रमण किया।


