चक्रधरपुर नगर परिषद के 23 वार्ड में 11 महिलाओं के लिए रिजर्व

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में चक्रधरपुर नगर परिषद के 23 वार्डों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। चक्रधरपुर में महिलाओं के लिए कुल 11 वार्ड आरक्षित है। मतलब औसत पचास फीसदी सीटों पर महिलाओं का दबदबा रहेगा। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए चार, अनुसूचित जनजाति के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए दो तथा पिछड़ा वर्ग टू के लिए एक सीट आरक्षित की गई है। जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या एक को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य) के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या दो अनुसूचित जनजाति महिला, तीन अनारक्षित महिला, चार पिछड़ा वर्ग-अन्य, वार्ड संख्या पांच अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या छह अत्यंत पिछड़ा वर्ग-। महिला, वार्ड संख्या सात अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या आठ अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या नौ अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या दस अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 11 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 12 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 13 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 14 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 16 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 17 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 18 अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य। वार्ड संख्या 19 अत्यंत पिछड़ा वर्ग। महिला, वार्ड संख्या 20 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 21 अनुसूचित जनजाति अन्य, वार्ड संख्या 22 अनुसूचित जनजाति महिला व वार्ड संख्या 23 अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षित के लिए प्रपत्र 3 जारी हुआ है। चाईबासा| नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा नगर परिषद के 21 वार्ड की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जारी आरक्षण सूची के अनुसार चाईबासा नगर परिषद के 9 वार्ड में महिलाओं का राज रहेगा। जिसमें महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा छह वार्ड अनारक्षित हैं। जिसमें कोई भी महिला-पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। चार नंबर वार्ड को एससी अन्य यानि अनुसूचित जाति की कोई भी महिला-पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। बहरहाल आरक्षण सूची जारी होते ही वार्डों में चुनावी माहौल बनने लगा है। वार्ड 1 एसटी महिला अर्थात यहां सिर्फ अनुसूचित जनजाति महिला लड़ेगी चुनाव। वार्ड 2 में एसटी अन्य मतलब महिला पुरूष दोनों लड़ सकते हैं। इसी प्रकार वार्ड 3 में एसटी अन्य, वार्ड 4 में एससी अन्य यानि अनुसूचित जाति महिला पुरूष दोनों । वार्ड 5 अनारक्षित महिला। वार्ड 6 ओबीसी वन महिला। वार्ड 7 अनारक्षित महिला। 08 में ओबीसी वन महिला। 9 में ओबीसी वन अन्य। 10 में अनारिक्षत अन्य मतलब महिला पुरूष किसी भी जाति समूह का लड़ सकता है। 11 में ओबीसी वन अन्य । 12,13,14 वार्ड में अनारक्षित अन्य । 15 अनारक्षित महिला। 16 में अनारक्षित अन्य। 17 में ओबीसी टू अन्य । 18 में एसटी महिला। 19 वार्ड में अनारक्षित महिला। 20 नंबर वार्ड में अनारक्षित महिला। 21 नंबर वार्ड अनारक्षित।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *