चपरासी भर्ती परीक्षा में इंजीनियर को नकल करते पकड़ा:स्मार्ट वॉच से पेपर की फोटो बाहर भेजी, अंडरगारमेंट में छुपाकर ले गया था

राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा में नकल करते एक इंजीनियर को जयपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। शनिवार को पहली पारी में एग्जाम के दौरान वह स्मार्ट वॉच से प्रश्नपत्र को एग्जाम सेंटर से बाहर भेजा था। अशोक नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर नकल में यूज स्मार्ट वॉच और उसके घर से एक मोबाइल को जब्त कर लिया है। SHO (अशोक नगर) किशन कुमार ने बताया- आरोपी रवि झाझरिया (25) निवासी खंडेला, सीकर है। वह मुरलीपुरा (जयपुर) इलाके में आईएएस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। उसने बीटेक कर रखी है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में उसका जयपुर के अशोक नगर स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में एग्जाम सेंटर आया था। संदिग्ध हरकतों की वजह से नजर में आया
पहली पारी में एग्जाम देने पहुंचा रवि अंडर गारमेंट में स्मार्ट वॉच छिपाकर ले गया। एग्जाम के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे उसने स्मार्ट वॉच के कैमरे से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर वॉट्सऐप के जरिए सेंटर से बाहर भेजी। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर परीक्षा हॉल में तलाशी ली गई। तलाशी में स्मार्ट वॉच मिलने पर चेक किया गया। जांच में साफ हो गया कि उसने प्रश्नपत्र बाहर भेजा है। अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपी रवि को तुरंत राउंडअप कर स्मार्ट वॉच कब्जे में ले ली। वॉट्सऐप पर भेजे पेपर के बारे में पता कर उसके घर पर मिले मोबाइल को भी जब्त कर लिया। ठीक नौ बजे बंद कर दिया गया था गेट
दूसरे दिन की पहली पारी के पेपर में 85.62 और दूसरी पारी में 86.58 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इससे पहले पहली पारी में आज (शनिवार) सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। ठीक नौ बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दूसरी पारी में एग्जाम हुआ। इस दौरान अभ्यर्थियों के जूते उतरवा गए, कलाई पर बंधे धागे, शर्ट के एक्स्ट्रा बटन तक हटाए गए। मना करने के बावजूद तमाम अभ्यर्थी कानों में बाली, माला पहनकर पहुंचे। ऐसे अभ्यर्थियों की बालियां भी उतरवाई गई थीं। आज 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
आज प्रदेशभर में 8 लाख 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा के 53 हजार 749 पदों के लिए प्रदेशभर में 24 लाख 75 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक होगी। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS देखिए… परीक्षा से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…
जयपुर में महिलाओं की नोजपिन बाली सब उतरवाए:पुरुषों की बाली पर सिर्फ टेप लगाया
उदयपुर में महिलाओं की बालियां उतरवाईं, हाथों के धागे काटे
कोटा में ग्रेड फोर्थ परीक्षा में जूते-गहने तक उतरवाए, अभ्यर्थियों की दो लेयर चेकिंग
अलवर में चपरासी भर्ती परीक्षा: फुल बाजू शर्ट उतरवाई, कई अभ्यर्थी बनियान में देते दिखे परीक्षा
अजमेर में चपरासी परीक्षा में नकल रोकने के लिए जूते उतरवाए, पेन तक मेटल डिटेक्टर से चेक किए गए
जोधपुर में ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा, शर्ट के बटन और हाथों-गले में पहने धागों को कैंची से काटा
सीकर में चपरासी भर्ती परीक्षा में एंट्री नहीं मिली, रोने लगी युवती, गले से मंगलसूत्र उतरवाया भर्ती परीक्षा के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *