चलती ट्रेन से उतरी गर्भवती महिला का स्टेशन पर प्रसव:वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी, तेज दर्द होने पर जबलपुर में उतारा

21 दिसंबर 2025 को जबलपुर के रेलवे स्टेशन में एक महिला का सुरक्षित प्रसव का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला गाड़ी क्रमांक 19051 वलसाड–मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। अचानक उसे प्रसव का तेज दर्द हुआ। महिला अपने परिजनों के साथ सामान्य कोच से ट्रेन के पीछे की तरफ नीचे उतरी और उसका स्टेशन पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। तेज प्रसव पीड़ा के चलते जैसे ही महिला चलती ट्रेन से नीचे उतरी। इसकी जानकारी वाणिज्य विभाग के उप स्टेशन प्रबंधक श्री बलवंत को लगी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेलवे अस्पताल को सूचना दी। जानकारी लगते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय, नर्स लक्ष्मी गढ़वाल और सपना रजक तमाम उपकरणों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचे। डॉ. संजय द्वारा प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया गया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु को तत्काल पोस्ट डिलीवरी एवं बेबी केयर उपचार प्रदान किया गया। इसके बाद दोनों को रेलवे एंबुलेंस के माध्यम से आगे के उपचार हेतु रानी दुर्गावती चिकित्सालय जबलपुर भेजा गया।
वर्तमान में मां और नवजात शिशु दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। महिला यात्री की पहचान नजनी खातून, निवासी ग्राम–झापा, जिला–सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। पश्चिम मध्य रेलवे पीआरओ एसपी पाटिल ने कहा कि यह घटना “रेल मदद 139” प्रणाली की प्रभावशीलता एवं जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्परता, समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाती है। जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता आगे भी बरकरार रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *